फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर फाइनेंसर से लूटे दो लाख

Sat, 30 Jul 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
जगाधरी के गांधी मार्ग स्थित फाइनेंसर के कार्यालय में घुसकर बदमाशों ने गन प्वाइंट पर दो लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों की संख्या 6 बताई जा रही है, जिनके खिलाफ पुलिस ने फाइनेंसर के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सेजल ने जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता महेंद्र कुमार फाइनेंस का काम करते हैं और उनका जगाधरी के गांधी मार्ग पर कार्यालय है। शुक्रवार देर शाम को टींकू कांबोज, हिमांशु शर्मा, विश्वांक, गोविंद, आफताब व बंटी उनके कार्यालय में आए। इन्होंने उसके साथ मारपीट की और कार्यालय में लगा सीसीटीवी कैमरा भी तोड़ दिया। इसी दौरान एक आरोपी ने पिस्तौल निकाल कर उस पर तान दी।

इसके बाद अन्य साथियों ने  कार्यालय में रखी दो लाख रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। उसके शोर मचाने पर अन्य दुकानदारों ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब हो गए। एएसआई रामपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आधा दर्जन युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें