फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चैनल का ताला तोड़कर ढाई लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लालगंज (आजमगढ़)। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव में शुक्रवार की रात चैनल का ताला तोड़कर घर में घुसे चोर नगदी सहित करीब ढाई लाख रुपये का सामान उठा ले गए। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने चोरी गए सामान का मिलान कर थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोलनापुर गांव निवासी मुकेश चौहान का परिवार गांव के बाहर स्थित मकान में रहता है। शुक्रवार की रात परिवार के सदस्य छत पर सोने चले गए। रात में सुनसान माहौल पाकर चोर चैनल का ताला तोड़कर मकान में घुस गए और कमरे में रखा बक्सा, अटैची का ताला तोड़कर 15 हजार रुपये नगदी सहित ढाई लाख रुपये का आभूषण चुरा लिया। शनिवार की सुबह मुकेश की पत्नी कुसुम चौहान सोकर उठी तो कमरे में बिखरे सामान और चैनल का टूटा हुआ ताला देखकर शोर मचाने लगी। कुसुम की चीख सुनकर गांव के लोग पहुंच गए। चोरी गए सामान खोजने लगे। इस दौरान घर से थोड़ी दूर खेत में टूटे हाल में बक्सा और अटैची मिली। घटना की सूचना मिलने पर देवगांव कोतवाली पुलिस पहुंची। मौका मुआयना कर वापस लौट गई। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें