फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल की जमीन पर कब्जे के मामले में एफआईआर का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी ने बूढनपुर तहसील में मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को ध्यान से सुना और उनके निस्तारण निस्तारण संबंधित विभागों को दिया।
विज्ञापन

इस दौरान खजुरी गांव निवासी महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने शिकायत की कि उनके गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने गांव की जंगल के खाते की भूमि को अपने नाम से फर्जी इंद्राज करा लिया है। इस फर्जी इंद्राज को संबंधित न्यायालय द्वारा खारिज करते हुए भूमि को पुन: जंगल के खाते में दर्ज करने का आदेश पारित किया गया। लेकिन इस आदेश के अमल दरामद होने के दो दिन पूर्व ही रण विजय ने इस भूखंड को गुलाबी देवी पत्नी शंकरदीन निवासी तीथापुर को बेंच दिया। इस पर एडीएम प्रशासन ने अहरौला पुलिस को संबंधित के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें