फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता अधेड़ का खेत में मिला शव

विज्ञापन
प्रताप सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन



फतेहपुर चौरासी। तीन दिन से लापता कानपुर के शिवराजपुर थाना के काकूपुर गांव से लापता अधेड़ का शव  फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र में सादुल्लापुर के पास खेत में मिला।  मधुमक्खी पालन करने वाले युवक की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई के लिए कह रही है।
कानपुर के काकूपुर गांव निवासी प्रताप सिंह उर्फ गुड्डन (46) रविवार की रात घर से बिना बताए चला गया था। परिजनों की तलाश में उसका पता नहीं चला। सोमवार को फतेहपुर चौरासी में मधुमक्खी पालन का काम करने वाले काकूपुर गांव के महेंद्र को प्रताप के लापता होने की जानकारी हुई। उन्होंने प्रताप के छोटे भाई शैलेंद्र को सोमवार को कालीमिट्टी-दबौली मार्ग पर सरहा गांव के निकट पैदल जाने के बारे में बताया।  सोमवार रात घर-परिवार के दर्जनों लोग फतेहपुर चौरासी पहुंचे। इन्होंने प्रताप की खोज शुरू की। मंगलवार सुबह सादुल्लापुर में खेत में प्रताप सिंह का शव मिला। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटे भाई शैलेंद्र ने बताया कि प्रताप तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। वह खेती करता था। पत्नी काफी दिन पहले छोड़कर चली गई थी।  थानाध्यक्ष धर्मवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का कोई आरोप नहीं लगाया है। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------

संदिग्ध हालात में घर में लगी आग, हजारों का नुकसान
- आग से मवेशी झुलसा, ग्रामीणों ने बुझाई आग
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मंगल बाजार में घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग से लगभग तीस हजार की गृहस्थी जल गई। चपेट में आने से मवेशी झुलस गया।  मंगल बाजार निवासी सर्वेश सोमवार रात परिवार के साथ सो रहा था। रात लगभग बारह बजे घर में लपटें उठने लगीं। घर के सभी सदस्य चीखते हुए बाहर निकल आए। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। आग से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें