फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को भी जाता है अवैध खनन में वसूली का हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। तहबरपुर थाना क्षेत्र के ढढनी गांव में 16 जनवरी की रात खनन अधिकारी के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद चर्चाओं का बाजार गरम है। लोग जहां इसे रिश्वत लेने के चक्कर में पिटाई बता रहे हैं, तो खनन अधिकारी ने इसके लिए चालक को जिम्मेदार ठहराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में सच्चाई का पता लगाने के लिए एडीएम वित्त एवंराजस्व ने पूरे घटनाक्रम की जांच कर आख्या मांगी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा अवैध खनन पर कड़ाई से रोक लगाने के बाद पुलिस जेसीबी मालिकों के विरुद्ध सख्त हो गई और खनन करने के आरोप में जेसीबी सहित चालकों की धरपकड़ शुरू कर दी। लेेकिन लोगों का आरोप है खनन विभाग, जेसीबी मालिक और जमीन के दलालों ने प्रत्येक जेसीबी से एक हजार और प्रति ट्रैक्ट्रर ट्राली 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब पर चोरी छिपे मिट्टी निकालने का कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इसी करार के तहत 16 जनवरी की रात खनन अधिकारी सुधांशू रंजन द्विवेदी ढढनी गांव में जेसीबी मालिक से रुपये लेने गए थे। वहां भूमाफियाओं ने बंजर जमीन से 10 ट्राली मिट्टी निकालने का परमिशन लेकर दो सौ से अधिक ट्राली मिट्टी निकाल ली। इसलिए खनन अधिकारी चाह रहे थे कि जेसीबी, ट्रैक्ट्रर ट्राली के साथ-साथ अधिक निकाली गई मिट्टी का भी हिसाब मिल जाए, लेकिन माफिया इसे देने को तैयार नहीं थे। इसी पर बात बिगड़ गई।

कोट
खान निरीक्षक सुधांशू रंजन द्विवेदी के साथ तहबरपुर थाना क्षेत्र में घटित घटना सहित अन्य मामलों की जांच एसडीएम निजामाबाद को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- चंद्रभूषण सिंह, जिलाधिकारी

------------
दस ट्राली मिट्टी निकालने का परमिशन लेकर किन परिस्थिति में दो सौ से अधिक ट्राली मिट्टी बंजर जमीन से निकाली गई। इस मामले में किन-किन लोगों की मिलीभगत है, इन सभी बातों का पता लगाने के लिए पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- बीके गुप्ता, एडीएम वित्त/राजस्व
---------------

चालक सहित 100 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट
आजमगढ़। खनन अधिकारी सुधांशू रंजन द्विवेदी ने गुरुवार को तहबरपुर थाने में तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें तहबरपुर थाने के ढढनी गांव निवासी अपने चालक अर्जुन राय को नामजद और 100 अज्ञात को आरोपित किया है। खनन अधिकारी का आरोप है कि 16 जनवरी की रात आरोपीगण साजिश के तहत ढढनी गांव से सटे नसरुद्दीनपुर गांव में उन्हें मारपीटकर घायल कर दिया। साथ ही पत्नी के साथ अभद्रता किया। (ब्यूरो)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें