फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस-मैजिक की आमने-सामने भिड़त में ठेकेदार की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज/देवकली/सैदपुर (गाजीपुर)।
विज्ञापन

नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली बस स्टैंड के पास शनिवार को घने कोहरे के बीच गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर एक निजी बस और मैजिक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हादसे में घायलों को इलाज के लिए नंदगंज पीएचसी के साथ ही सैदपुर सीएचसी और जिला अस्पताल लाया गया। मैजिक चालक की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

औड़िहार से सवारी लेकर देवकली बस स्टैंड जा रही मैजिक और जिला मुख्यालय से वाराणसी की तरफ जा रही निजी बस में करीब आठ घने कोहरे की वजह से टक्कर हो गई। इस दौरान मैजिक में सवार वाराणसी के बड़ागांव थाने के बेलखा निवासी पेंटिग ठेकेदार लल्लन प्रसाद (55) की मौत हो गई। जबकि शिवपुर थाना क्षेत्र निवासी सहादुर पाल (56), शिवपुर निवासी अजीत (12), शिवपुर निवासी शिवबचन लाल (50), शिवपुर निवासी चंद्रापाल (20), शिवपुर निवासी संजय पाल (18) और चालक अच्छे लाल (35) घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ठेकेदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायलों को इलाज के लिए नंदगंज स्थित पीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने चालक अच्छे लाल को सैदपुर एवं सहादुर पाल और अजीत की हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। साथ ही तीन अन्य घायलों का इलाज कर छोड़ दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जबकि घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। भुड़कुड़ा सीओ आलोक प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। घायलों का इलाज सरकारी अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें