फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के परानापुर गांव के पास सोमवार की सुबह अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। उसका शहर के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं लगाए थे। बाइक सवार दुकान खोलने जा रहे थे। जबकि पिकअप सब्जी लेकर निजामाबाद बाजार जा रही थी। घटना से गुस्साए लोगों ने शव रखकर निजामाबाद-रानी की सराय मुख्यमार्ग जाम कर दिया। तहसीलदार निजामाबाद के आश्वासन पर डेढ़ घंटे बाद जाम समाप्त हो गया।
विज्ञापन

मृत युवक पप्पू सोनकर (24) पुत्र वासुदेव निजामाबाद थाना क्षेत्र के डोडोपुर गोदाम का निवासी था। चार भाईयों में तीसरे नंबर का पप्पू रानी की सराय बाजार से सटे शंकरपुर चेकपोस्ट पर फल की दुकान किया था। यहीं पर उसका पड़ोसी चौथी सोनकर (24) पुत्र गब्बू भी दुकान किया था। सोमवार की सुबह दोनों अपनी दुकान खोलने के लिए एक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। दोनों में से कोई भी हेलमेट नहीं लगाए थे। जैसे ही इनकी बाइक निजामाबाद-रानी की सराय मुख्य मार्ग पर स्थित परानापुर गांव के पास पहुंची कि सामने से हरी सब्जी लादकर निजामाबाद बाजार जा रही अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। आमने-सामने के जोरदार टक्कर में पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चौथी गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए हुए हैं। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। सुबह सात बजे के करीब हुए हादसे से आक्रोशित ग्रामीण मौके पर पप्पू की लाश रखकर सड़क जाम कर दिया और दोषी चालक के विरुद्ध कार्रवाई और परिवार को आर्थिक सहायता की मांग करने लगे। जाम लगने की सूचना पर तहसीलादर निजामाबाद मनीष कुमार, सीओ सदर मो. अकमल खां कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने पीड़ित परिवार को हर संभव सरकारी मदद दिलाने का भरोसा देकर साढ़े सात बजे से लगा जाम करीब डेढ़ घंटे बाद समाप्त कर दिया। पप्पू सोनकर दो बेटा और एक बेटी का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें