फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज एडीजी करेंगे वार्षिक मुआयना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। एडीजी वाराणसी जोन पीबी रामाशास्त्री मंगलवार को जिले में वार्षिक मुआयना करने आने वाले हैं। एडीजी के कार्यक्रम से एक दिन पूर्व सोमवार को पूरा महकमा कार्यक्रम को सफल बनाने के ल िए एड़ीचोटी का जोर लगाए हुए थे। अधिकारी और कर्मचारी पूरी कोशिश में थे कि कहीं से कोई चूक न रह जाए।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे एडीजी पहुंचेंगे। जिले में पुलिस लाइन, एसपी आफिस का मुआयना करने के बाद जिले के किसी एक थाने का मुआयना करेंगे। इसको देखते हुए विभाग की तरफ से जीयनपुर कोतवाली और तरवां थाने का चयन किया गया है। इन थानों की समीक्षा से पूर्व ही सोमवार की शाम को अधिकारी इन थानों पहुंचकर साफ-सफाई, अभिलेखों का रखरखाव आदि को जहां दुरुस्त कराया। वहीं लंबित मुकदमों आदि का गहना से निरीक्षण कर उन्हें दुरुस्त कराया। वहीं चार दिन पूर्व एसपी के मुआयना के दौरान पुलिस लाइन परिसर में मौजूद पुलिस का जो सायरन बच नहीं रहा था। उसे भी दुरुस्त करा दिया गया। मुआयना से ठीक एक दिन पहले पुलिस लाइन परिसर को चमका दिया गया है। एसपीसिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि वार्षिक मुआयना की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

आशीष तिवारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें