फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट से लाइनमैन की मौत, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय/बिंद्राबाजार(आजमगढ़)। टूटे तारों की मरम्मत करते समय करेंट लगने से सोमवार की सुबह रानी की सराय थाने के अहियाई गांव में प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। बिजली का झटका लगने से वह पोल से जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना देने के बाद भी विद्युत विभाग के एसडीओ रानी की सराय मौके पर नहीं पहुंचे। इससे नाराज ग्रामीण लाइनमैन की लाश रखकर पहले तो कोटिला-मंगरावा मार्ग जाम किया। इसके बाद भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो कोटिला बाजार में आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर जाम लगाया। एसपी रविशंकर छवि उधर से गुजरे तो जरूर लेकिन बगैर बाचतीत किए ही निकल गए। उनके जाने के बाद पुलिसवालों ने किसी तरह से जाम को समाप्त करा दिया। करीब तीन घंटे तक प्रमुख मार्ग जाम रहने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव निवासी गोविंदा (22) पुत्र सतीराम पांच भाईयों में चौथे नंबर पर था। वह विद्युत उपकेंद्र रानी की सराय में प्राइवेट लाइनमैन के तौर पर काम करता था। सोमवार की सुबह गोविंदा रानी की सराय के अहियाई गांव में विद्युत पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। पोल पर चढ़ने से पहले वह फोन कर उपकेंद्र से लाइट काटने को कहा था। बावजूद इसके सप्लाई चालू कर दी गई और करेंट लगने से गोविंदा की मौत हो गई। घटना के बाद अहियाई के प्रधान राजेश चौहान ने एसडीओ को फोन कर सूचना दी। बावजूद इसके एसडीओ मौके पर नहीं पहुंचे। नाराज ग्रामीण 8.30 बजे गोविंदा की लाश रखकर कोटिला-मंगरावा मार्ग पर जाम लगाकर मुआवजे की मांग करने लगे। यहां कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो लाश लेकर कोटिला बाजार में आ गए। आजमगढ़-वाराणसी मुख्य मार्ग पर लाश रखकर जाम लगा दिया। करीब नौ बजे से लगने वाले इस जाम के बीच 11 बजे एसपी रविशंकर छवि उधर से होकर वाराणसी मीटिंग में जा रहे थे, फंस गए। ग्रामीणों ने सोचा एसपी वार्ता करेंगे, लेकिन एसपी भीड़ के बीच से निकल गए। उनके जाते ही ग्रामीण पुन: लाश सड़क पर रख दिया। दोपहर करीब 12 बजे एसओ रानी की ने जाम समाप्त कराया। बिजली विभाग की तरफ से 20 हजार की सहायता राशि दी गई। शेष रकम सरकारी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दिलाने का आश्वासन दिया गया। एसपी सिटी कमलेश बहादुर ने बताया कि जाम खुलवाकर लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई। घटना के संबंध में अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें