फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसपर थी घर की जिम्मेदारी वहीं ले डूबे घर को

Wed, 18 Oct 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के बेलइसा मुहल्ला निवासी उद्यमी अनुराग रूंगटा बुधवार को डीआईजी से मिलकर गुहार लगाई। साथ ही सिधारी थाने की पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज करने में हिलाहवाली बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि नौकर 44 हजार रुपये नगद और 60 लाख का आभूषण लेकर फरार हो गया। पुलिस तहरीर देने के बाद भी इस मामले में कम सामान की चोरी दिखा रही है। डीआईजी ने एसपी को कार्रवाई का निर्देश दिया है।

बेलइसा मुहल्ला निवासी उद्यमी अनुराग रूंगटा ने बताया कि 14 अक्तूबर को वह सपरिवार अपने पुत्र को हास्टल से लेने के लिए वाराणसी गए हुए थे। इस दौरान घर पर नौकर राजू मौजूद रहा। राजू बिहार प्रदेश के मधुबनी का रहने वाला है।
विज्ञापन


अनुराग के घर राजू को उनके एक पुराने नौकर ने रखवाया था। घर का सुनसान माहौल पाकर राजू 14 अक्तूबर की रात 44 हजार रुपये नगद और 60 लाख रुपये का आभूषण लेकर फरार हो गया। चोरी गए आभूषणों में पांच सोने की चेन, दो जोड़ी कान की बाली, तीन जोड़ा कान का टप्स, एक पीस हीरे का कंगन, हीरा जड़ित दो जोड़ी सोने की चुड़ी, एक हीरे की चुड़ी, तीन पीस पैंडल नग लगा हुआ, एक नथिया, एक पीस हीरे की चेन, दो जोड़ी हीरे का सुलिया, एक कुंदन का पैंडल शामिल है।

अनुराग रूंगटा का आरोप है कि घटना के दूसरे दिन उन्होंने सिधारी थाने में सूचना दी। लेकिन पुलिस सूचना देने वाले पत्र के आधार पर कम सामान दिखाकर केस दर्ज कर लिया। अब और सामानों की रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रहे है। स्थानीय पुलिस से परेशान अनुराग ने बुधवार को डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र के मिलकर न्याय की गुहार लगाई। डीआईजी ने एसपी को चोरी गए सारे सामानों की सूची मुकदमे में शामिल करते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें