फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकंबरपुर में पसरा रहा सन्नाटा, फोर्स तैनात

विज्ञापन
सन्नाटा
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरिया बाजार (आजमगढ़)। आटो से बाइक की टक्कर जैसी मामूली बात को लेकर महराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में रविवार की शाम दो समुदायों के बीच हुई मारपीट, पथराव और हवाई फायरिंग के दूसरे दिन सोमवार को ईद के दिन मौके पर सन्नाटा पसरा रहा। दूसरे दिन भी वहां पुलिस और पीएसी तैनात रही। हालांकि मामला शांत है लेकिन दोनों पक्षों के बीच तनाव के चलते पुलिस सतर्कता बरत रही है। मामले मे दोनों पक्षों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें एक पक्ष ने आठ तो दूसरे पक्ष ने 20 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
महराजगंज थाना क्षेत्र के समधीपुर (चौहान बस्ती) गांव निवासी अखिलेश चौहान अपनी पत्नी प्रेमशीला के साथ बाजार से घर लौट रहा था। रास्ते में सिकंदरपुर गांव निवासी कामरान अपना आटोरिक्शा घर से बाहर निकाल रहा था। इस दौरान कामरान के आटो से अखिलेश की बाइक में टक्कर लग जाने से वह गिर गया। इनके बीच कहासुनी के बाद मारपीट होने लगी। कुछ ही देर में दोनों के समर्थक आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। इसदौरान हवाई फायरिंग भी की गई। चोट लगने से दोनों तरफ से 11 लोग घायल हो गए। बीच बचाव करने में एस सिपाही भी घायल हो गया। सभी का अलग-अलग इलाज चल रहा। हालत में सुधार बताया गया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह भारी संख्या में पुलिसबल लेकर मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। घटना के बाद गांव में उपजे तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है। घटना के संबंध में एक तरफ से सिकंदरपुर गांव निवासी निजामुद्दीन ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें समधीपुर (चौहान बस्ती) के अखिलेश चौहान सहित आठ लोगों को आरोपित किया है। जबकि दूसरी तरफ से अखिलेश चौहान ने रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने सिकंदरपुर गांव निवासी निजामुद्दीन सहित 20 लोगों को आरोपित किया है। पुलिस केस दर्ज कर अखिलेश चौहान तथा दूसरे पक्ष से निजामुद्दीन और फैजान उर्फ अबूसार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य की तलाश में जुटी है। घटना के बाद दोनों गांव के ज्यादातर लोग घर छोड़कर फरार हैं। सोमवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। बीच-बीच में पुलिस के गाडिय़ों का सायरन सुनाई दे रहा था। दोनों पक्ष के समर्थक भी उनके घर पहुंचकर हालचाल लेते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों तरफ से मिली तहरीर के आधार पर 28 लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया। शेष आरोपियों की तलाश में की जा रही है। तनाव को देखते हुए गांव में दूसरे दिन भी पुलिस और पीएसी तैनात रही।
नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें