फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन से झगड़ाकर फांसी पर लटकी किशोरी,

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। किसी बात को लेकर अपनी बड़ी से झगड़ाकर नाराज होकर गुरुवार की दोपहर घर से निकली किशोरी घर के पास पेड़ से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसकी लाश पेड़ से लटक रही थी। शाम तक किशोरी का कोई पता न चलने पर मां और बहनें जब उसे ढूंढने लगी तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। थानाध्यक्ष का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

मृत किशोरी नीतू (15) पुत्री साधू मेंहनगर थाना क्षेत्र के विजयीपुर गांव की रहने वाली थी। नीतू के पिता साधू पंजाब में रहकर किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। जबकि नीतू घर पर अपनी मां और चार बहनों के साथ रहती थी। नीतू बहनों में दूसरे नंबर पर थी। गांव वालों के मुताबिक परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। अभी तक किसी भी बहन की शादी नहीं हुई है। लोगों ने बताया कि नीतू अक्सर किसी का बात बर्दाश्त नहीं करती थी। जो बात उसे गलत लगता था। उसका विरोध करते हुए झगड़ा करने लगती थी। इसको लेकर कई बार आसपास के लोगों से भी झगड़ा कर चुकी थी। गुरुवार को किसी बात को लेकर नीतू और उसकी बड़ी बहन के बीच विवाद झगड़ा हुआ। काफी देर तक चले इस झगड़े में मां ने बीच बचाव किया। मामला शांत हो जाने के बाद दोपहर को नीतू घर से बाहर निकली। घर के उत्तर सिवान में स्थित नीम के पेड़ की डाल से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नीतू के देर शाम तक कोई पता न चलने पर परिवार के लोग उसे खोजने लगे। खोजबीन के दौरान उसकी लाश देखी गई। प्रभारी निरीक्षक मेंहनगर केके गुप्ता ने बताया कि लाश पीएम को भेजवा दी गई है। मौत का कारण स्पष्ट होने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें