फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने चोर दबोचकर किया पुलिस के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज। थाना क्षेत्र के शेरपुर कुटी गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में रविवार की रात चोरी करने घूसे एक चोर को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक इस चोर की कई जिलों की पुलिस को काफी दिनों से तलाश थी। पुलिस इसकी निशानदेही पर साथियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

शेरपुर कुटी गांव निवासी शिवधनी यादव पुत्र नबवारी रविवार की रात घर में सोए हुए थे। घर के भीतर किसी के होने की आहट मिली। जानकारी होने पर शिवधनी शोर मचाने लगे। इस दौरान घर में घुसे चोर निकलकर भागने लगे। भागते हुए एक चोर को पकड़ लिया गया। गांव वालों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़ा गया चोर जहानागंज थाना क्षेत्र के बारी गांव का निवासी है। पुलिस सूत्रों की मानें तो पकड़ा गया चोर पेशेवर है। वह आजमगढ़ के अलावा गाजीपुर, मऊ आदि जिलों में चोरी, लूट और डकैती की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि इस संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें