फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के ट्यूबवेल पर हुई थी रघूनाथ की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली गांव में स्थित तमसा नदी पुल के नीचे शनिवार की सुबह हत्या कर बोरे में भरकर फेंकी गई रघुनाथ राजभर की लाश की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस को कई अहम सुराग मिले। जांच पड़ताल के दौरान पता चला कि रघुनाथ की हत्या उसके गांव में ही एक व्यक्ति के ट्यूबवेल पर की गई। इसके बाद लाश यहां लाकर फेंकी गई है। पुलिस को वहां पर कई जगहों पर खून के छींटे मिले हैं। शक के आधार पर एक व्यक्ति को उठाया गया था। पूछताछ के बाद उसे रविवार की शाम को छोड़ दिया गया। पुलिस ने जल्द ही खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन

मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र के बंदीघाट गांव निवासी रघुनाथ राजभर (65) गांव के एक व्यक्ति के आम की बाग की रखवाली करता था। शनिवार की सुबह मुबारकपुर थाना क्षेत्र के ओझौली गांव में स्थित तमसा नदी पुल के नीचे बोरे में भरकर लाश फेंकी मिली। उसका गर्दन गायब था। लाश को भी जंगली जानवर जगह-जगह नोंचकर खा गए थे। कुछ दूर पर खोपड़ी और दांत आदि मिले। बोरे में रघुनाथ का मोबाइल भी था। इससे उसकी पहचान हुई। घरवालों ने पुलिस को बताया कि 20 जून की सुबह दो लोग रघुनाथ को खोजते हुए घर पर आए थे। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला। शव की पहचान होने के बाद गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस जब रघुनाथ के गांव स्थित उस ट्यूबवेल पर पहुंची, जहां वह रहकर बाग की रखवाली करता था। वहां कई जगहों पर खून के छींटे मिले। शक के आधार पर पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। रविवार की शाम उसे छोड़ दिया गया। पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच पड़ताल से हत्या की गुत्थी रघुनाथ के परिचितों के बीच ही घूम रही है।
कोट
इस बात की पुष्टि हो गई कि रघुनाथ की हत्या उसके गांव के ही ट्यूबवेल पर हुई है। शक के आधार पर एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए उठाया गया था, जिसे छोड़ दिया गया। पुलिस गुत्थी सुलझाने के बिल्कुल करीब है। - रविशंकर छवि, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें