फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी़ः पुलिस मुठभेड़ में 25000 का इनामी गिरफ्तार, 4 दिन पहले पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को दिया था अंजाम 

Wed, 16 Dec 2020 10:31 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
अपराधी को उठाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के गंधुई गांव में बुधवार की रात पुलिस और बदमाशों में हुई मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी घायल हो गया। वह चार दिन पूर्व अहरौला इलाके में पेट्रोल पंप पर हुई लूट में वांछित था। पैर में गोली लगने पर उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उसका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।

विज्ञापन


पुलिस गन्धुई गांव में कोल्ड स्टोरेज के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक से आते दो लोग दिखाई दिए। पुलिस के रोकने पर उन लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी में पेट्रोल पंप पर हुई डकैती में वांछित बदमाश चंद्रजीत उर्फ पत्तर पुत्र तिलकधारी निवासी हाटा थाना मेहनगर घायल हो गया।

उसके पास से पिस्टल, कारतूस व एक चोरी की बाइक बरामद हुई है। घायल बदमाश मेंहनगर का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है। इसने  अपने साथियों के साथ चार दिन पूर्व अहरौला क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप से शाम के समय हथियारों के बल पर लगभग एक लाख की लूट की थी। इस पर हत्या,लूट व अन्य संगीन धाराओं के 20 से अधिक अभियोग पूर्व से पंजीकृत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें