फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर युवक ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर (आजमगढ़)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुशहां गोसाईपुर गांव निवासी रघूनाथ चौबे (25) पुत्र श्रीप्रकाश रविवार की रात कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रघूनाथ चौबे चार भाईयों में दूसरे नंबर पर था। उसकी शादी अभी नहीं हुई थी। घर वालों के मुताबिक रविवार की शाम को वह गांव में आयोजित एक शादी समारोह में गया था। वहां से देर रात को घर लौटा और अपने कमरे में जाकर सो गया। सोमवार की सुबह काफी देर तक वह जग नहीं जगा तो छोटा भाई जगाने पहुंचा तो भीतर छत के चुल्ले से सहारे रघूनाथ की लाश लटक रही थी।
विज्ञापन

000
दुकान में नकब लगाकर ढाई लाख की चोरी
ठेकमा (आजमगढ़) । बरदह थाना क्षेत्र के केदलीपुर बाजार में स्थित एक किराने की दुकान में दीवार के सात फुट ऊपर नकब लगाकर रविवार की रात भीतर घुसे चोर 15 हजार रुपये नगदी सहित ढाई लाख रुपये मूल्य का सामान चुरा लिया। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकानदार ने थाने में तहरीर दी। पीड़ित दुकानदार दीपक गुप्ता पुत्र राजेंद्र बरदह थाना क्षेत्र के दरियापुर बसहीं गांव के निवासी हैं। केदलीपुर बाजार में स्थित मकान में किराने की दुकान किए हैं। रविवार की रात को दीपक अपनी दुकान बंद कर घर चले आए। रात को सुनसान माहौल पाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें