फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार घरों से हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव/सरायमीर। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अबाड़ी गांव में बीती रात अज्ञात चोरों ने तीन घरों में नकब लगाकर नगदी सहित हजारों रुपये मूल्य का सामान पार कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। वहीं सरायमीर थाने के बस्ती बाजार निवासी एक व्यक्ति के घर में घुसकर चोरों ने कीमती सामान चुरा लिया।
विज्ञापन

अबाड़ी गांव निवासी लालधर गोड़ के घर को निशाना बनाते हुए मकान के पीछे नकब लगाकर भीतर घुस गए। चोर लालधर के अलावा उसके दो पट्टीदारों के घर से 40 हजार रुपए नगद, 5 सोने की अंगूठी, चार मंगलसूत्र, चार जोड़ी नथुनी, चार मांग टीका, चार जोड़ी पाजेब, मीना व माला चुरा लिए। चोरी गए आभूषणों की कीमत तीन लाख रुपये से अधिक बताई जा रही।
वहीं लालधर के घर से एक जोड़ी बाली, कनफूल व नथुनी आदि चुरा लिया। सरायमीर थाने के बस्ती बाजार निवासी लालबहादुर का परिवार मुंबई रहता है। गुरुवार की रात चोर मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे और फ्रिज, कूलर, इनवर्टर, बैट्री, टीवी आदि सामान चुरा लिया। एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें