सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन हरखोरी गांव में बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से पांच मड़ईयां और भीतर रखे हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। गांव के लोगों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
पीड़ितों में रामकेवल, रामबचन, रामजतन, रामहरक का नाम शामिल है। यह लोग जीयनपुर कोतवाली के जमीन हरखोरी गांव के निवासी हैं। बुधवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में मड़ई में आग लग गई। ग्राम प्रधान रेखा सिंह ने पीड़ितों की आर्थिक मदद की।
आग लगने से पांच झोपड़ियां जलकर राख