फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में हत्या-AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव में तालाब के विवाद को लेकर एक पक्ष ने रात नौ बजे के करीब दूसरे पक्ष के दो युवकों पर पीछे से बाइक चढ़ा दी । हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। दोनों सगे भाई थे।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन ने एक वर्ष पूर्व बड़ागांव में तालाब का पट्टा गांव निवासी विरेंद्र यादव के पक्ष में किया था लेकिन तय समय पर धन जमा न कर पाने से तालाब के पूर्व पट्टेदार फिरतूराम बिन्द पुन: पट्टा लेने के प्रयास में जुट गया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसी मामले को लेकर एक वर्ष पूर्व फिरतू पर प्राण घातक हमला हुआ था हमलावर उसे मरणासन्न हाल में तालाब के किनारे फेंक कर भाग गए थे। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। इसी रंजिश में बीती जन्माष्टमी की रात दूसरे पक्ष के लोगों ने फिरतू बिन्द व उसके दो पुत्रों पर परिवार की महिलाओं से छेड़छाड़ का मामला भी दर्ज करा दिया था। बुधवार की देर रात तालाब की रखवाली करके लौट रहे फिरतू बिन्द के दो पुत्रों रवीन्द्र (18), विरेन्द्र यादव (22) पर अज्ञात हमलावरों ने पीछे से आकर बाइक चढ़ा दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को राजकीय पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों ने विरेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं रविन्द्र को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें