आजमगढ़ । आपराधिक घटनाओं में आरोपी बनाए गए तीन आरोपियों को शुक्रवार को कप्तानगंज और सिधारी थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चारो आरोपियों का चालान कर दिया।
सिधारी थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में रविंद्र यादव और रामविनय यादव सिधारी थाना क्षेत्र के छतवारा गांव के निवासी हैं। यह दोनों दहेज हत्या के मामले में फरार चल रहे थे। शुक्रवार को पुलिस ने छतवारा बाजार से इन्हें गिरफ्तार की। इसीक्रम में कप्तानगंज थाने की पुलिस ने कौडिय़ा गांव के पास से कौडिय़ा गांव निवासी आनंद निषाद को गिरफ्तार कर लिया। वह बीते दो माह से फरार चल रहा था।आशीष तिवारी