फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की गोद से बच्चा छीनकर भागी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढनपुर/कटानी बाजार। नगर पंचायत महराजगंज के बजरंग चौक पर सोमवार की शाम ऑटोरिक्शा से उतरकर फोन पर बात कर रही महिला के गोद से दो वर्ष के बच्चे को छीनकर एक दूसरी महिला भाग गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। घटनाक्रम से अवगत होने के बाद बालक और आरोपी महिला की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला सोनी देवी पत्नी सोनू कुमार महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा कदीम महरूमपुर गांव की रहने वाली है। सोनी का मायका महराजगंज थाने के सैदपुर गांव में है। वह सोमवार को अपने दो वर्षीय बेटे को लेकर मायके से घर लौट रही थी। सोनी के मुताबिक महराजगंज थाने के शिवपुर बाजार से वह महराजगंज कस्बा में जाने के लिए ऑटोरिक्शा में बैठी। सोनी के बगल में एक दूसरी महिला भी ऑटो में बैठी हुई थी। जैसे ही ऑटो रिक्शा महराजगंज कस्बे के बजरंग चौक पर पहुंचा कि सोनी गोद में बेटे को लेकर नीचे उतरी और किसी से फोन पर बात करने लगी। इस दौरान दूसरी महिला ऑटो से उतरकर सोनी के बगल में खड़ी हुई और बच्चे को नीचे उतार देने को कहा। सोनी ने फोन पर बात करते हुए जैसे ही दो वर्षीय बेटे रितिक को नीचे उतारा महिला उसे लेकर भाग गई। कुछ देर बाद बच्चा और महिला को गायब देख सोनी शोर मचाने लगी। चीख सुनकर वहां भीड़ जुट गई। लोग जब तक कुछ समझ पाते कि महिला बच्चे को लेकर गायब हो चुकी थी। लोगों के मुताबिक महिला के साथ दो पुरुष भी थे। एसओ महराजगंज विकास चंद पांडेय ने बताया कि महिला और बच्चे की तलाश की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें