फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरिहां बाजार में बोलेरो से खिंचकर मनबढ़ों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां बाजार में पुलिस बुथ के ठीक सामने बुधवार की दोपहर मनबढ़ बोलेरो में बैठे महिला और पुरुष को बाहर खिंचकर उन्हें लात, घूसों से पीटने लगे। मुख्य चौक पर यह सबकुछ होता रहा। जबकि भीड़ खड़ा होकर तमाशा देखती रही। बदमाशों जब महिलाओं को पीटने लगे तो वे भागकर पुलिस बूथ में घुसकर भीतर से दरवाजा बंदकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने के करीब आधा घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सबकुछ शांत हो चुका था। इस घटना से पुलिस के प्रति लोगों में आक्रोश दिखा।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के शेखपुर दाऊद गांव निवासी राजेश ने अपनी बेटी की शादी गंभीरपुर थाने के जमालपुर गांव में किया है। वह अपने गांव के रवि सिंह की बोलेरो बुक कराकर चौथ लेकर गए थे। इस दौरान राजेश के साथ उसकी बेटी संगीता के अलावा दो अन्य महिलाएं भी मौजूद रही। बुधवार को वापस लौटते समय मुहम्मदपुर बाजार में किसी बात को लेकर रवि और राजेश के बीच विवाद हुआ। रवि अपने कुछ दोस्तों को फोन कर फरिहां बाजार में बुला लिया। जैसे ही बोलेरो फरिहां चौक पर पुलिस बूथ के सामने पहुंची कि मौजूद रवि के साथी बोलेरो से खिंचकर राजेश को लात, घूसों से पीटने लगे। इस दौरान उसकी बेटी संगीता को भी पीटकर घायल कर दिया। अन्य दो महिलाओं की तरफ झपटे तो वह भागकर पुलिस बूथ में घूसकर दरवाजा भीतर से बंद कर अपनी जान बचाई। पुलिस बूथ को बंद कर सिपाही नदारद थे। भीड़ भाड़ वाले स्थान पर इस प्रकार की घटना हुई, लेकिन कोई बीच बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि पुलिस मनबढ़ों को तलाश रही है। अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें