फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मौत से दुखी बेटे की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के हरैया गांव निवासी प्राइवेट लाइनमैन की मौत की खबर पाकर घर लौट रहा ट्रक चालक बेटे की मंगलवार की शाम गंभीरपुर थाने के मोहम्मदपुर बाजार के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। दो दिन के अंतराल में पिता-पुत्र की मौत हो जाने से क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाने के हरैया गांव निवासी सूबेदार यादव (55) प्राइवेट लाइनमैन का काम करता था। सोमवार को वह कहीं से लाइन बनाकर घर लौट रहा था। जैसे ही गांव के सिवान में पहुंचा कि वह बेहोश होकर गिर गया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि सूबेदार की मौत हो गई। सूबेदार का बेटा अर्जुन (26) ट्रक चलाता था। वह सोमवार को ट्रक लेकर मिर्जापुर जिले में गया हुआ था। पिता की मौत की खबर पाकर वह ट्रक लेकर घर लौट रहा था। मंगलवार की शाम जैसे ही वह गंभीरपुर थाने के मोहम्मदपुर बाजार में पहुंचा कि वहां जाम लगा हुआ था। इस दौरान अर्जुन अपना ट्रक दूसरे चालक को देकर घर के लिए चल दिया। बाजार में ही अज्ञात वाहन की टक्कर से वह घायल हो गया। पुलिसवालों ने अर्जुन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।


पेड़ से टकराई बाइक, दो युवक घायल
अमिलो। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के दरियाबाद पुल के पास मंगलवार की रात करीब बारह बजे अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराने से दो युवक घायल हो गए। बाइक चलाते समय हेलमेट नहीं पहने थे। स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों को सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने दोनों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायलों में हापिज मोहम्मद कासिम (22) पुत्र कारी मोहम्मद सोएब और हाफिज अनवर कमाल (20) पुत्र मुश्ताक अहमद मुबारकपुर थाने के मुहल्ला पूरा दुल्हन के रहने वाले हैं। दोनों मंगलवार को एक बाइक पर सवार होकर मऊ जिले के खैराबाद में आयोजित मुशायरा सुुनने गए थे। रात करीब बारह बजे वहां से लौटते समय रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें