अंबारी। दीदारगंज थाना क्षेत्र के फुलेश बाजार में बुधवार की दोपहर अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। पुलिस ने उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। मृत मुस्ताक (52) दीदारगंज थाना क्षेत्र के आमगांव का निवासी था। वह बुधवार की दोपहर अपनी बाइक से कहीं जा रहा था। जैसे ही फुलेश बाजार में पहुंचा कि अनियंत्रित बोलेरो की टक्कर से घायल हो गया। लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। वह चार पुत्र और तीन पुत्रियों का पिता था।