फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। अतरौलिया थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव के पास शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित बाइक की टक्कर से वृद्धा की मौत हो गई। अन्य दो हादसों में युवक और अधेड़ घायल हो गए। इन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां अधेड़ की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

अतरौलिया थाने के शेखपुर गांव निवासी कवलपति देवी (70) पत्नी राममूरत शुक्रवार की सुबह घर के पास सड़क पार कर रही थी। इस दौरान उधर से गुजरी अनियंत्रित बाइक की टक्कर से वह घायल हो गई। परिवार के लोग करीब 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान करीब दो घंटे बाद दिन में एक बजे मौत हो गई। वृद्धा के तीन बेटे हैं। इसी क्रम में जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के तरौका गांव निवासी शैलेष (50) पुत्र स्व. रामनरेश किसी रिश्तेदार के यहां गया हुआ था। मऊ शहर के दक्षिण टोला थाने के बड़ागांव के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से वह घायल हो गया। शैलेष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसीक्रम में रौनापार थाने के बैजाबारी गांव निवासी मनीष (21) पुत्र शिवलाल शुक्रवार की सुबह अपनी बाइक से जिला मुख्यालय आ रहा था। सिधारी थाने के भदुली गांव के पास पहुंचा कि अनियंत्रित कार की टक्कर से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें