फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से लाइनमैन झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढनपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरौली गांव में शुक्रवार की शाम बिजली बनाते समय करेंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन झुलस गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत गंभीर बनाई जा रही है। उधर गांव के लोग दोषी के विरुद्ध कार्रवाई और मुआवजे की मांग करते हुए सड़क पर उतरे। लेकिन एसडीएम के समझाने के बाद शांत हो गए।
विज्ञापन

झुलसा युवक भरत (35) पुत्र रामबुझ कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भरौली गांव का निवासी है। वह विद्युत उपकेंद्र सिरौला में संविदा पर लाइनमैन के पद पर तैनात है। शुक्रवार को शिकायत मिलने पर भरत भरौली गांव की सप्लाई बंद कराकर लाइन बनाने गया था। तार जोड़ते समय सप्लाई चालू कर देने से वह झुलस गया। घटना की जानकारी होने पर परिवार के लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराए। जहां हालत गंभीर बनी हुई है। उधर घटना के विरोध में गांव के लोग बूढनपुर-अहरौला मार्ग पर स्थित सिकहुला गांव के पास सड़क जाम करने जा रहे थे। लेकिन तब तक एसडीएम बूढनपुर वहां पहुंच गए और लोगों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें