फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया (आजमगढ़)। थाना क्षेत्र के एदिलपुर गांव निवासिनी (30) वर्षीय महिला ने गुरुवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के थाना सरायख्वाजा निवासी शहजादी बानो (30) का निकाह तीन वर्ष पहले एदिलपुर निवासी कलीम पुत्र स्व. मकबूल से हुआ था। शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन रहा करती थी। इनकी कोई संतान भी नहीं थी। ईद के दो दिन पहले कलीम मुंबई से कमाकर घर आया था। गुरुवार सुबह पुन: दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसके बाद शहजादी ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पत्नी के फांसी लगाने की जानकारी होने पर कलीम घर छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों को जब घटना की भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें