फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन क्विंटल मांस बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिलरियागंज थाने की पुलिस ने सोमवार की भोर में जयराजपुर गांव में छापा मार कर तीन क्विंटल मांस बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। अन्य छह मांस विक्रेता भाग निकले। मांस के नमूने को जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

मिली सूचना के आधार पर बिलरियागंज थाने के जयराजपुर गांव में पुलिस ने भोर में इस्माइल के घर के पास के अहाते पर छापा मारा। वहां तीन क्विंटल मांस बरामद हुआ। मौके से चापड़, ठीहा, तराजू और बाट के साथ चार बाइक भी मिली। गांव का ही निवासी एक मांस कारोबारी अबूशाद भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया, मगर अन्य छ: कारोबारी भाग निकले। बिलरियागंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश यादव ने बताया कि गिरफ्तार अबूशाद पुत्र गयासुद्दीन जयराजपुर गांव का ही निवासी है। कुल सात लोग पशु वध के काम में शामिल रहे। बिलरियागंज के पशु चिकित्सक बीएल यादव द्वारा मांस के नमूने को जांच के लिए भेज दिया गया है। वहीं, महराजगंज पुलिस ने सोमवार को पशुवध के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया। बिलरियागंज थानाध्यक्ष विजय प्रकाश यादव ने बताया कि छिछोरी गांव में जून माह में वध के लिए बांधे गए पशु बरामद किए गए थे। इसमें मुख्य आरोपी छीही गांव निवासी शेरू पुत्र समसुद्दीन फरार हो गया था। उसके खिलाफ गैगेंस्टर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था, जिसे सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें