मार्टीनगंज तहसील के खरसहनकलां में ताल, भीटे और जंगल की जमीन पर कब्जा कर पेट्रोलपंप बनाया जा रहा था। मामले की शिकायत मिलने के बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम को तुरंत काम रुकवाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पेट्रोलपंप का लाइसेंस निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कराने को भी कहा है।
मार्टीनगंज तहसील के खरसहनकलां में सदरूद्दीन की ओर से पेट्रोलपंप का निर्माण कराया जा रहा था। ग्रामसभा और सार्वजनिक भूमि पर कब्जे की जांच के लिए बंदोबस्त अधिकारी प्रकाश राय को अधिका री नामित किया गया है। शुक्रवार को बंदोबस्त अधिकारी से शिकायत की गई कि भीटे और जंगल की जमीन पर पेट्रोलपंप स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने मामले से जिलाधिकारी को अवगत कराया। बताया कि गाटा संख्या 855क, 855ख, 856ख और 854क ताल, जंगल और भीटे की है। जिलाधिकारी ने एसडीएम मार्टीनगंज से तुरंत जांच कर पंप का कार्य रुकवाने के निर्देश दिए। जांच पता चला की भीटे और जंगल की जमीन का गलत तरीके से सदरूद्दीन के नाम पट्टा कर दिया गया था। जबकि इस जमीन की पट्टा नहीं किया जा सकता है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम मार्टीनगंज इंद्रभान तिवारी की ओर से काम रुकवा दिया गया है।