फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूकान और मकान का ताला तोड़कर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्हना/निजामाबाद। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पल्हना बाजार और निजामाबाद थाना क्षेत्र के गद्दीपुर गांव में स्थित एक मकान और दूकान से शुक्रवार की रात लाखों रुपये मूल्य का सामान चोरी हो गया। चोर मकान का ताला तोड़कर भीतर घुसे थे। जबकि दूकान में नकब लगाकर प्रवेश किया था। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तरवां थाना क्षेत्र के भरथीपुर गांव निवासी पप्पू सोनी पुत्र दुखरन देवगांव कोतवाली क्षेत्र के पल्हना बाजार में सराफा की दूकान हैं। शुक्रवार की रात को सुनसान माहौल पाकर चोर दूकान के पीछे से नकब लगाकर भीतर घुसे और करीब एक लाख रुपये का आभूषण चुरा लिया। जिसमें सोने और चांदी के गहने शामिल है। इसी क्रम में निजामाबाद थाना क्षेत्र के गद्दीपुर गांव निवासी रामजतन यादव पुत्र रामधनी शुक्रवार की रात परिवार सहित शहर के मद्धोपुर गांव निवासी रिश्तेदार के घर गया था। इस दौरान रामजतन के मकान में ताला बंद था। सुनसान माहौल पाकर चोर रात को रामजतन के दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसे भीतर से करीब दो लाख रुपये मूल्य का आभूषण और कीमती सामान चुरा लिया। शनिवार की सुबह रामजतन के पड़ोसी ने मकान का टूटा हुआ ताला देखा तो फोन कर उसे बताया। चोरी की सूचना पर रामजतन ने थाने में तहरीर दी। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें