फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जावेद की गिरफ्तारी से फिर सुर्खियों में सरायमीर (उन्नाव के लिए भी)

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उन्नाव के बांगरमऊ के रघुरामपुर के पास से बुधवार को संदिग्ध जावेद की गिरफ्तारी के बाद से पुन: सरायमीर सुर्खियों में आ गया। सरायमीर के सिरजी का पूरा रौजा गांव निवासी जावेद अहमद सरायमीर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। एसपी उन्नाव की सूचना पर जिले की पुलिस के साथ-साथ खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय हो गईं और जावेद का रिकार्ड खंगाला जा रहा। हालांकि गुरुवार की देर शाम तक पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी थी। छानबीन जारी रही। उधर जावेद की गिरफ्तारी होने की सूचना से उसके परिवार सहित क्षेत्र के लोग सकते में हैं।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के रौजा गांव निवासी जावेद अहमद उर्फ गुड्डू पुत्र मंजूर पांच भाई और चार बहनों में बड़ा है। पुलिस के मुताबिक वह काफी दिनों से घर से बाहर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक जावेद अहमद सरायमीर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। 2006 में उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। उसके खिलाफ सरायमीर थाने में तीन, निजामाबाद थाने में एक और वाराणसी कैंट थाने में एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। उसकी हिस्ट्रीशीट नंबर 138 एक है। पुलिस के मुताबिक जावेद शातिर किस्म का अपराधी है। अक्सर घर से बाहर रहता है। जावेद की मां ने बताया कि नवंबर में वो बुलंदशहर में इज्तेमा में शामिल होने के लिए घर से निकला था। वहीं से वह चार महीने की जमात पर गया हुआ था। जावेद के गिरफ्तारी की खबर उन्हें पुलिस के जरिये गुरुवार की सुबह मिली। बता दें कि अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के अलावा देश विरोधी कई गतिविधियों में सरायमीर का नाम सुर्खियों में रहा है।
एसपी उन्नाव के जरिए जावेद अहमद के गिरफ्तारी होने की सूचना मिली है। पुलिस और खुफिया एजेंसियों के जरिये जावेद का रिकार्ड खंगाला जा रहा। अभी तक कोई ठोस सबूत या साक्ष्य पुलिस के हाथ नहीं लगा है। - प्रो. त्रिवेणी सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें