फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार ने झूठी रची थी लूट की कहानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बधवा महादेव गांव के पास सोमवार की रात करीब नौ बजे दुकानदार से हुई 2.60 लाख रुपये की लूट की कहानी पुलिस की जांच पड़ताल में झूठी निकली। लेनदेन के विवाद को लूट का रंग देते हुए दुकानदार ने पुलिस को गुमराह किया था। सच उजागर होने पर पुलिस ने दुकानदार की तरफ से दर्ज कराई गई रिपोर्ट को स्पंज कर दी। साथ ही झूठा मुकदमा लिखाने के आरोप में दुकानदार के विरुद्ध धारा 182 की रिपोर्ट तैयार कर कार्रवाई के लिए कोर्ट को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बरदह थाना क्षेत्र के लसड़ा गांव निवासी शुभम वर्मा पुत्र राजकुमार की दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज बाजार में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। मंगलवार की सुबह गांव के अन्य लोगों के साथ शुभम बरदह थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि सोमवार की रात वह व्यापारी को पैसा देने के लिए जौनपुर जा रहा था। बधवा महादेव मंदिर के पास तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर 2.60 लाख रुपये लूट लिए। शुभम बदमाशों की धमकी से इतना डरा था कि रात को थाने पर जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। सुबह गांव के अन्य लोगों के साथ थाने आकर तहरीर दे रहा। शुभम ने पुलिस को यह भी बताया कि वह एक बदमाश को पहचानता है। जिसका नाम बबलू राजभर है। वह दीदारगंज थाना क्षेत्र के बस्ती कपूरी औरंगाबाद गांव का निवासी है। पुलिस शुभम की निशानदेही पर बबलू राजभर को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि रुपये के लेनदेन के विवाद को लूट का रुप दिया जा रहा। यह पूरी कहानी झूठी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें