फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरमराई विद्युत व्यवस्था, उमस भरी गर्मी से परेशान लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़ के रानी की सराय कस्बे में तीन दिनों से विद्युत वितरण व्यवस्था चरमरा गई है। विद्युत आपूर्ति का कोई समय निश्चित नहीं रह गया है, जिससे उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। घटिया तारों के चलते आए दिन फाल्ट होने से भी आपूर्ति बाधित होती है।
विज्ञापन

रानी की सराय कस्बे में जौनपुर-आजमगढ़ मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए सड़क से पोल हटाए गए हैं, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड पांच ने उसकी जगह पर दूसरी तार लगवाए हैं। तारों की गुणवत्ता ठीक नहीं होने के कारण आए दिन फाल्ट हो रहा है। वहीं कस्बे में विद्युत आपूर्ति का कोई शेड्यूल न होने से कस्बे के लोग परेशान परेशान हैं। लगातार तीन दिनों से कभी रात को 12 बजे तो कभी रात को तीन बजे विद्युत आपूर्ति चालू हो रही है। जिससे लोग उमस भरी गर्मी और मच्छरों के चलते लोग परेशान हैं। बिजली जाने पर लोग रतजगा करने को मजबूर हैं। पिछले महीने में पीडब्ल्यूडी विभाग व बिजली विभाग की संयुक्त बैठक सर्किट हाउस में बैठक हुई थी, जिसमें तार की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। रानी रानी की सराय विद्युत उपखंड के अवर अभियंता रामकृष्ण ने कहा कि जल्द ही विद्युत व्यवस्था सुधार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें