फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की तैयारी कर रहे युवकों को शराबियों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
निजामाबाद थाना अंतर्गत फरीदाबाद गांव के पास सेना भर्ती की तैयारी कर रहे कुछ युवक को शराबियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित युवकों रवि कुमार, आदित्य कुमार ने सोमवार को थाने पर शराबियों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित युवकों ने तहरीर में बताया कि वे प्रतिदिन साइकिल से फरीदाबाद के रास्ते होते हुए मीरपुर बाग में पहुंच कर सेना की तैयारी करते है। सोमवार को फरीदाबाद पोखरे के पास नशे में धुत्त दीपचंद, ओमप्रकाश ने उन्हें रोका और मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ितों ने काफी संख्या में सेना की तैयारी करने वाले युवकों के साथ फरिहां चौकी पर पहुंच कर शिकायती पत्रक सौंपा और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें