मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संजू के पिता, मांग और बहन भी पहुंच गए थे। धर्मेंद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। मुंबई में रहकर फर्नीचर का काम करता था। शादी के बाद वो मुंबई चला गया था।
पत्नी घर पर ही रह रही थी। अभी फरवरी में धमेंद्र दोबारा घर आया था। बुधवार को उसका वापस मुंबई जाने का टिकट था। परिजनों का कहना है कि पत्नी भी धमेंद्र के साथ जाना चाहती थी। इसी को वो आत्महत्या का कारण बता रहे हैं।
हालांकि ये कहानी दोनों की आत्महत्या को स्पष्ट नहीं कर रही है। पुलिस के अनुसार, जिस रस्सी के सहारे आत्महत्या की गई है, वो एकदम नई है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। मेहनाजपुर थाना प्रभारी सुनील चंद्र तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।