फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: जिले में आज कोरोना से गई एक और जान, तीसरी लहर में मौत का आंकड़ा पहुंचा चार

Sat, 22 Jan 2022 04:24 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
coronavirus - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में शनिवार को एक और मौत हो गई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक वृद्ध महिला ने शनिवार सुबह दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार के लिए शव को बैग में पैक कर परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के कोरोना नोडल डॉ. नियाज हसन ने बताया कि मऊ जिले के मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 60 वर्षीया महिला शुक्रवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराई गई थी। उसकी हालत काफी गंभीर थी। मेडिकल कॉलेज में भर्ती कर महिला का इलाज शुरू किया गया। शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

तीसरी लहर के तहत जिले में यह चौथी तो राजकीय मेडिकल कॉलेज में तीसरी मौत है। इसके पहले कंधरापुर व मेंहनगर क्षेत्र की रहने वाली एक-एक महिलाओं ने मेडिकल कालेज में दम तोड़ा था तो वहीं एक अन्य की मौत जहानागंज थाना क्षेत्र में होम आइसोलेशन के दौरान हुई थी।

विज्ञापन

सीएमओ के रिकॉर्ड में अभी मात्र एक ही मौत
कोरोना की तीसरी लहर में अब तक जिले में चार की मौत हो चुकी है, वहीं स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों में अभी भी तीसरी लहर में कोराना से अब तक एक ही मौत का रिकॉर्ड दर्शाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मीडिया के साथ ही शासन को जो रिपोर्ट भेजी जाती है, उसमें मेडिकल कॉलेज में हुई पहली मौत को ही शामिल किया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि हम जो आकड़ा देते हैं, वह कोविड पोर्टल पर चढ़ा होता है। फिलहाल तीसरी लहर में मात्र एक ही मौत का रिकॉर्ड है। मौत का डाटा संबंधित अस्पतालों को पोर्टल पर चढ़ाना है। जब वे चढ़ा कर अपडेट कर देंगे तो हमारा डाटा भी अपडेट हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें