फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: एसआईसी और नेत्र सर्जन के बिगड़े बोल, मीडियाकर्मी को खूब कहे अपशब्द, सीएम, डीएम और कमिश्नर पर भी टिप्पणी

Fri, 21 Jan 2022 09:10 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

मीडियाकर्मी के सफाई के बाबत पूछते ही आजमगढ़ जिला अस्पताल के प्रभारी एसआईसी भड़क उठे और अपशब्द कहने लगे। एसआईसी के साथ बैठे नेत्र रोग सर्जन डॉ. चंद्रहास ने कहा कि सीएम, डीएम व कमिश्नर अस्पताल में आकर सफाई करें। 
विज्ञापन
ऑडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आजमगढ़ जिला अस्पताल के जिम्मेदार अपशब्द कह रहे हैं। एक चिकित्सक तो सीएम, डीएम व कमिश्नर को बुलाकर अस्पताल की सफाई कराने को कह रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


ऑडियो में कोई मीडियाकर्मी अस्पताल में व्याप्त गंदगी के बाबत एसआईसी का बयान लेने पहुंचा था। मीडियाकर्मी के सफाई के बाबत पूछते ही प्रभारी एसआईसी डॉ. एके सिंह भड़क उठे और अपशब्द कहने लगे। एसआईसी के साथ बैठे नेत्र रोग सर्जन डॉ. चंद्रहास ने कहा कि सीएम, डीएम व कमिश्नर अस्पताल में आकर सफाई करें। उन्होंने एमएलसी अरविंद शर्मा पर भी टिप्पणी की। उन्हें अस्पताल की सफाई में लगने की बात कही। आडियो कब का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

एसआईसी ने किया ऑडियो की जानकारी से इनकार
डॉ. चंद्रहास ने ऑडियो को फर्जी बताते हुए तीन माह पुराना करार दिया ।एसआईसी डॉ. एके सिंह ने ऐसे किसी ऑडियो की जानकारी होने से ही इंकार कर दिया।

विज्ञापन

इतना जरूर कहा कि अस्पताल की सफाई को लेकर किसी को बकझक हो सकती है लेकिन याद नहीं है। 
पढ़ेंः बिना अनुमति क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, 11 लोगों पर महामारी एक्ट में मुकदमा दर्ज
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें