फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें पूरी होने तक धरना देंगी रसोइया

Tue, 29 Mar 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
रसोइयों का धरना जारी
विज्ञापन
मानदेय खाते में भेजने, नई नियुक्ति न करने सहित अन्य मांगों के समर्थन में अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ का डा. अंबेडकर पार्क में चल रहा धरना मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। रसोइयों ने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होती है तो आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ गौतम ने कहा कि प्रदेश में लगभग चार लाख से ऊपर अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति और सामान्य जाति के महिला-पुरुष रसोइयां कार्यरत हैं। मानदेय के रूप में मात्र एक हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जा रहा है लेकिन इसी पद पर विभाग के द्वारा हर वर्ष नियुक्ति से उन पर तलवार लटकती रहती है।

उन्हें निकालकर उनके स्थान पर चहेतों की भर्ती की जा रही है। कहा कि इसे संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। जिलाध्यक्ष सुनीता ने कहा कि रसोइयों 11 माह से एमडीएम बनाने का कार्य करती हैं, लेकिन विभाग की तरफ से मात्र दस माह का ही मानदेय दिया गया है। कई जिलों में योजना को एनजीओ को दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि हमारी मांगें पूरी नहीं होतीं आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें