फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वर्ष नियुक्ति प्रक्रिया बंद हो

Mon, 28 Mar 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
रसोइयों ने दिया धरना
विज्ञापन
रसोइयों की हर वर्ष हो रही नियुक्ति बंद किए जाने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ ने डा. अंबेडकर पार्क में धरना दिया। बाद में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा। 
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र नाथ गौतम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मध्याह्न भोजन योजना में रेसाइयां पद पर हर वर्ष हो रही नियुक्ति को बंद किया जाए। साथ ही पूर्व में कार्यरत रसोइयों का ही नवीनीकरण किया जाए। साथ ही रसोइयां नियुक्ति के शासनादेश में पाल्य अनिवार्यता समाप्त की जाए।

रमेश गुप्ता ने कहा कि रसोइयां इस योजना में जुलाई से लेकर मई तक एमडीएम बनाने का कार्य करती हैँ। लेकिन हमें मात्र दस माह का ही मानदेय मिलता है। जो न्याहित में नहीं है। इसलिए हमारे मेहनत का पूरा मानदेय दिया जाए। उन्होंने सभी रसोइयों से एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि यदि हमारी मांगंे पूरी नहीं होती हैं तो वृहद आंदोलन शुरू किया जाएगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनीता देवी ने की। धरने में राजेश कुमार आर्य, केवेंद्र सिंह, उषा देवी, संगीता यादव, पूजा रावत, राजेंद्र प्रसाद, लीलावती देवी, संध्या भारती, रंजना सिंह, गुड्डू शुक्ला, सरेंद्र राजभर आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें