फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय के लिए विद्युत उपकेंद्र के संविदा कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर विद्युत सब स्टेशन पर विद्युत उपकेंद्र के संविदा कर्मचारियों ने समय से मानदेय न मिलने पर जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि अगर हम लोगों की सुनवाई नहीं की गई तो हम लोग वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

संविदा कर्मचारियों का कहना था कि ओरियन कंपनी द्वारा हम लोगों की संविदा पर नियुक्ति की गई है। हमसे कहा गया था कि हर माह की सात तारीख तक सभी लोगों के वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा। लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी जून माह के मानदेय का भुगतान अभी तक नहीं किया गया। हम लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। जिससे परिवार का खर्चा चलाना भी मुश्किल हो गया है। जिसको लेकर रविवार की सुबह विद्युत उपकेंद्र मिर्जापुर मालटारी, बेरमा, लाटघाट, अमुवारी और विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर के संविदा कर्मचारी विद्युत उपकेंद्र जीयनपुर पहुंच कर प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम लोग वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी ओरियन कंपनी और विद्युत विभाग की होगी। इस मौके पर अमरजीत सिंह, हरिश्चंद्र यादव, अनिल यादव, दिलीप यादव, रामजी सिंह, संजय सिंह, प्रमोद यादव, आशीष राय, ईश्वर राय सहित दर्जनों की संख्या में संविदा कर्मचारी मौजूद थे। वहीं ओरियन कंपनी के सुपरवाइजर संजय सिंह बैठक कर संविदा कर्मचारियों को मनाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान संविदा कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। देर शाम तक कोई समझौता नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें