सिधारी थाना के पैकौली गांव निवासी एक व्यक्ति बलिया में बतौर सिपाही तैनात था। वहां उसकी तबियत खराब हुई तो परिजन उसे लाकर जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइेवट अस्पताल में भर्ती कराए जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को दिन में उसकी मौत हो गई।
पैकौली गांव निवासी 57 वर्षीय बृजलाल राम पुलिस विभाग के सिपाही था। उसकी वर्तमान में तैनाती बलिया जिले में थी। चुनाव में उसकी ड्यूटी लगी थी। लेकिन अपनी बीमारी के चलते वह चुनाव ड्यूटी नहीं करना चाहता था। परिजनों के अनुसार एक सप्ताह पूर्व बृजलाल ने एसपी बलिया को पत्रक देकर बीमारी के चलते चुनाव ड्यूटी नहीं लगाये जाने की मांग किया था। इस बीच उसकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई तो परिजन बलिया जाकर उसे लेकर आए और शहर में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को दिन में उसकी मौत हो गई। मृतक तीन पुत्र व एक पुत्री का पिता था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।