अधिशासी अभियंता फूलपुर के नेतृत्व में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने रविवार को फूलपुर कस्बा में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 50 उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की गई। इससे उपभोक्ताओं मेंं हड़कंप की स्थिति बनी रही।
फूलपुर कस्बा में अधिशासी अभियंता केके वर्मा, एसडीओ भूप सिंह, अवर अभियंता मनीष कुमार, देवेंद्र सिंह व एसएसओ प्रशांत ने संविदा कर्मचारियों के साथ चेकिंग की। इस दौरान मिर्चा मंडी, मंगल बाजार में डोर टू डोर चेकिंग की गई। कई उपभोक्ताओं का कनेक्शन काटा गया साथ ही मीटर को घर से बाहर करवाया गया। अधिशासी अभियंता ने बताया कि 30 उपभोक्ताओं का विधा परिवर्तन किया गया। 15 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया। एक लाख से अधिक बिल बकाया वाले सात उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई है। वहीं, खुरासों गांव में ट्यूबवेल उपभोक्ता से मुफ्त बिजली के लिए 31 जुलाई तक रजिस्ट्रेशन कराकर योजना का लाभ उठाने के प्रति जागरूक किया गया।