गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर और गंभीरपुर के बीच में शनिवार को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने एक ट्रक को रास्ते में गाड़ी खड़ा कर रोक लिया। इसके बाद असलहे से धमकाकर ट्रक चालक से एक लाख चौदह हजार पांच सौ रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़ित ट्रक चालक द्वारा रविवार के गंभीरपुर थाने में तहरीर दी गई।
प्रयागराज जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के मंसूराबाद निवासी ट्रक चालक अंसार अहमद पुत्र अब्दुल माजिद रविवार को गंभीरपुर थाने में तहरीर दी है। उसने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपने ट्रक पर लदे केले को बलिया में खाली किया और ट्रक वापस लेकर प्रयागराज जा रहा था। जैसे ही वह मुहम्मदपुर से आगे बढ़ा स्कार्पियो सवार बदमाशों ने ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद दो लोग मेरी गाड़ी में बैठ गए और मेरी गर्दन पर पिस्टल लगा दिया। फिर गाड़ी में केले की बिक्री के रखे एक लाख चौदह हजार पांच सौ रुपये और सैमसंग की मोबाइल ले लिये। इसके बाद उसे बेहोशी की अवस्था में जौनपुर रेलवे क्रासिंग के पहले छोड़ दिए। तहरीर मिलने के बाद पुलिस अगल-अगल के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।