आजमगढ़। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष अंबेश कुमार गौतम के नेतृत्व में रविवार को पार्टी कार्यालय से स्वाभिमान यात्रा निकाली गई जो नगर के कलेक्ट्रेटी कचहरी, सिविल लाइन, नगर पालिका होते हुए पार्टी कार्यालय लौट आई।
संगठन के नेता अंबेश कुमार गौतम ने कहा कि जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से दलितों का शोषण बढ़ा है। केंद्र की मोदी सरकार हो या प्रदेश की योगी सरकार, इनका मुख्य एजेंडा पूंजीपतियों को बढ़ावा देना है। वोटों के लिए भाजपा दलितों, पिछड़ों का इस्तेमाल करती है। इनके उत्थान की बात आती है पल्ला झाड़ लेते हैं। कांग्रेस में दलितों, पिछड़ों व मुस्लिम सभी का सम्मान हैं। स्वाभिमान यात्रा के माध्यम से दलितों में नई चेतना का संचार हुआ है। कांग्रेस पार्टी किसी भी दशा में दलितों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगी। जनपद के पलिया, रानीपुर आदि स्थानों पर दलितों के उत्पीड़न की निंदा की गई और लोगों से ऐसी सरकार को विधानसभा चुनाव में सबक सिखाने की अपील की गई। प्रवीण कुमार, वृंदावन कुंवर, अमित कुमार, इन्द्रेश राना, अमित, मोनू, विजय राकेश अरविन्द आदि साथ रहे।