फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर कांग्रेस का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रदेश के शिक्षामंत्री पर अपने भाई की गैरकानूनी तरीके से नियुक्ति कराने का आरोप लगाते हुए विरोध में कांग्रेसियों ने सोमवार को पार्टी कार्यालय में जूम ऐप के माध्यम से डिजिटल धरना दिया। इस दौरान कांग्रेसियों ने इंटर के छात्र-छात्राओं की परीक्षा वैक्सीन लगवाने के बाद ही कराने की मांग की।
विज्ञापन

धरने का नेतृत्व कर रहे जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि कोरोना काल में बीजेपी के लोग आपदा को अवसर में बदलने का काम कर रहे हैं। जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण 1621 शिक्षकों की मृत्यु को तीन शिक्षकों की मृत्यु बताने वाले उत्तर प्रदेश के शिक्षा मंत्री ने फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर अपने भाई की गैरकानूनी तरीके से नियुक्ति कराई। इस कृत्य के लिए शिक्षा मंत्री को तत्काल बर्खास्त कर उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में इंटर की परीक्षा कराना चाहती है। लेकिन बिना वैक्सीनेशन परीक्षा कराना छात्रों के जीवन को खतरे में डालना है। छात्रों का वैक्सीनेशन करा ही परीक्षा करानी चाहिए। प्रदेश सरकार के कुप्रबंधन के कारण कोरोना काल में अनगिनत मौतें हुई है। अस्पताल से लेकर श्मशान तक जनता को लूटा गया। अब मुख्यमंत्री प्रदेश में टूरिज्म भ्रमण कर रहे हैं और अपनी सरकार की पीठ स्वयं ही थपथपा रहे हैं। डिजिटल धरने में वेलाल अहमद, पूर्णमासी प्रजापति, तेज बहादुर यादव, मुन्नू यादव, रविकांत त्रिपाठी, देव मुनि राजभर, मुन्नू मौर्य राना खातून, सीमा भारती, सुरेश राजभर, शंभू शास्त्री, प्रदीप यादव आदि लोग उपस्थित रहे। इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम की अध्यक्षता में नगर के कार्यकर्ताओं ने डिजिटल धरना। उन्होंने चुनावी ड्यूटी के दौरान मृत शिक्षकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। धरने में शहर उपाध्यक्ष मोहम्मद शाहिद खान शहर महासचिव डारु आदित्य सिंह, शहर सचिव सोनू प्रजापति, रियाजुल हसन, मोहम्मद अफसर, विजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें