दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन में कराये गये सुंदरी करण कार्यों का उद्घाटन करते लाल बिहार।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। दी डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन अधिवक्ता परिसर में स्थित अशोक स्तंभ के चारों तरफ कराए गए सुंदरीकरण और चहारदीवारी का लोकार्पण विधान परिषद सदस्य लाल बिहारी यादव ने शुक्रवार को किया।
इस दौरान संघ के अध्यक्ष रणविजय यादव और मंत्री बालकेश्वर त्रिपाठी द्वारा मुख्य अतिथि लाल बिहारी यादव एडवोकेट को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष त्रिभुवनपति तिवारी मंत्री अजीत सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ताओं में संघ के सदस्य देवकरन सिंह एडवोकेट, जफर इकबाल, सुरेंद्र सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, अजय कुमार सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, जयप्रकाश यादव, अरविंद कुमार पाठक, अवधेश लाल श्रीवास्तव, बृजेश यादव, कल्पनाथ पांडेय, देवमुनि राजभर, दिग्विजय सिंह, भृगुराम और कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।