उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में 24 अक्तूबर को बंदर के हमले से बचने के लिए एक बच्चा छत से गिरकर घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के कुदारन तिवारी निवासी अजीत यादव का पुत्र उत्कर्ष यादव(9) 24 अक्तूबर को बंदर के दौड़ाने पर भागते समय छत से गिरकर घायल हो गया था। उसके सिर में गंभीर चोटें आई थी, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई थी।
उसे उपचार के लिए परिजन में नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वाराणसी के एक निजी नर्सिंग होम में बच्चे का उचार चल रहा था। शनिवार की रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
उत्कर्ष अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। बच्चे की मौत का समाचार मिलते ही मां सुनीता की भी हालत खराब हो गई है। उसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।