फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर 3.60 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले दो ठग विदेश भेजने के नाम पर क्षेत्र के नौ लोगों से 3.60 लाख रुपये लेकर हड़प लिया, लेकिन विदेश नहीं भेज सके। अब रुपये मांगने पर तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं। मंगलवार को पीड़ितों ने निजामाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही।
विज्ञापन

पीड़ितों में निजामाबाद थाने के कबीरपुर गांव निवासी रामचंदर राम, बसही जरमजेपुर गांव निवासी जुगेश यादव, दासोपट्टी निवासी कमलेश, शिवरामपुर निवासी पन्नालाल सहित नौ लोग शामिल हैं। पीड़ितों के मुताबिक दोनों ठग निजामाबाद के रहने वाले हैं। यह दोनों करीब आठ माह पूर्व विदेश भेजने के लिए उनका पासपोर्ट लिए और मेडिकल कराने के नाम पर दस-दस हजार रुपये लिया। करीब दो माह बाद ठगों ने कहा कि बीजा आ गया है। ऐसे में सभी लोग 30-30 हजार रुपये जमा करें। पीड़ितों ने वह भी रुपये ठगों के खाते में भेज दिया, लेकिन विदेश नहीं भेज सका। रुपये मांगने पर नहीं दिया। जबकि पासपोर्ट सभी का डाक द्वारा भेजवा दिया। ठगों से रुपये मांगने पर वह तरह-तरह की धमकी दे रहे हैं। सीओ सदर मो. अकमल खां ने बताया कि तहरीर मिल चुकी है। रिपोर्ट नहीं दर्ज है। मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें