फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अधेड़ की मौत पर मचा बवाल, ग्रामीणों ने घेरा थाना; पत्नी और बेटे पर लगाया हत्या का आरोप

Sat, 29 Jun 2024 01:36 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: अधेड़ की मौत के बाद आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने पत्नी बौर बेटी पर हत्या का आरोप लगा दिया। इस पर पहुंची पुलिस सभी को समझाकर लौट गई। उसके बाद ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाने का घेराव करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र के ग्राम सोहौली जगदीशपुर निवासी शंभू राम (55) एक महीना पहले अपने घर सोहौली दिल्ली से आया था। दिल्ली में रहकर वाहन चलाने का काम करता था। शुक्रवार की रात शंभू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 

विज्ञापन


परिजनों ने जहां सीढ़ी से गिरकर मौत होने की बात कही वहीं पड़ोसियों ने पत्नी और बेटे द्वारा उसकी हत्या किए जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


लोगों का कहना है कि शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे शंभू के घर काफी शोर शराबा हल्ला हो रहा था और किसी के चिल्लाने की आवाज़ आ रही थी। अंदर से शटर का ताला बंद था, हम लोग काफी प्रयास किए लेकिन कोई अंदर जा नहीं पाया और किसी के मारने की आवाज़ सुनाई दे रही थी। 

घर वालों ने बताया की शंभू शराब पीकर घर आए थे और सीढ़ी से गिरकर घायल हो गए। हम लोग उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज ले गए लेकिन वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। 

आस-पड़ोस के लोग पाटीदार वालों का कहना है कि उनके बेटे उनकी पत्नी और परिवार के लोग मिलकर शंभू की हत्या की गई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शनिवार की सुबह सोहौली जगदीशपुर गांव के लोग बरदह थाने पहुंचे और घेराव कर दिया। 
विज्ञापन




ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शंभू को उसके परिवार के लोगों ने मिलकर मारा है। थाने के एसआई कमलाकांत वर्मा ने लोगों को समझा बुझाकर शांत किया और कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मृतक की पत्नी, बेटे और बहू को हिरासत में रखा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें