फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 अप्रैल से होगी सीबीएसई की टर्म-2 की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के कार्यक्रम से छात्र-छात्राएं हैरान हैं। विद्यार्थी अभी टर्म- वन के परिणाम का इंतजार कर रहे है। ऐसे में सीबीएसई ने कक्षा 10 और कक्षा 12 के टर्म-2 परीक्षा की डेट शीट (कार्यक्रम सूची) जारी कर दी है। परीक्षा 26 अप्रैल से आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड के सिटी कोआर्डिनेटर नीलेश श्रीवास्तव ने बताया कि कक्षा 10 की परीक्षा 24 जून को समाप्त होगी। कक्षा 12 की परीक्षा 15 जून को होगी। कक्षा 10 और 12 के लिए टर्म-2 की परीक्षाएं 26 अप्रैल से होंगी। वहीं इस बार परीक्षा का समय सुबह 10.30 बजे होगा। इसके साथ ही परीक्षा दो पालियों में आयोजित नहीं की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि जिले में 12057 विद्यार्थी पहले टर्म की परीक्षा में भाग लिए थे। इसमें हाईस्कूल के 7401 एवं इंटरमीडिएट के 4656 विद्यार्थी शामिल थे। उन्होंने बताया कि इस बार भी उतने ही परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसे लेकर तैयारी तेज हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें